Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला एवं विचार वर्ग दिनाँक 15 जून 2024 रात्रि से प्रारंभ

Jagbhan Yadav

Wed, Jun 19, 2024

भिलाई " स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत की और से स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला एवं विचार वर्ग दिनाँक 15 जून 2024 रात्रि से प्रारंभ होकर आज दिनाँक 17 जून 2024 को दोपहर बाद 3 बजे सेवाधाम परिसर सेक्टर-4 जवाहरनगर जयपुर मे स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठक एवं जाने माने आर्थिक चिंतक श्री सतीश कुमार जी के "भारत @2047 एवं हमारा समय समर्पण " विषय पर उद्बोधन के पश्चात संपन्न हुआ है जबकि उद्घाटन दिनाँक 16.06.2024 को प्रात:10.30 बजे स्वावलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय सम्नव्यक एवं गौतम बुद्ध विश्वविधालय के कुलपति श्री भगवती प्रकाश जी शर्मा के प्रेरक प्रसंगो से हुआ।

वर्ग मे जयपुर प्रांत के 11 शासकीय जिलों एवं स्वावलंबी भारत अभियान से जुड़े 20 संगठनो के कुल 175 प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिनमे 20 महिला प्रतिनिधि भी शामिल है तथा 2 दिन की इस कार्य शाला मे कुल 8 सत्रों मे भारत 2047 तक कैसे समृद्ध शक्तिशाली बने के केंद्र बिन्दु के आर्थिक विषयों पर गहन चर्चा व चिंतन मनन किया गया तथा प्रत्यक्ष धरातल पर विषय कैसे उतरे की रूप रेखा बनी। वर्ग मे राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक श्री बाबूलाल जी, स्वदेशी जागरण मंच के राजस्थान क्षेत्र संयोजक श्री सतीश जी आचार्य, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री धर्मेंद्र जी दुबे, राजस्थान क्षेत्र के स्वावलंबी भारत अभियान के सम्नव्यक श्री अनिल जी वर्मा, महिला कार्य प्रमुख श्रीमती मनिशा जी, जयपुर प्रांत के अभियान संयोजक श्री लोकेंद्र जी नरुका आदि वक्ताओ ने जैविक आर्थिक उद्धमिता एवं स्वरोजगार विषय पर अपना उद्बोधन प्रदान किया। भवदीय सुदेश सैनी एडवोकेट, राजस्थान क्षेत्र प्रचार प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच जयपुर-06. मोबाइल न. 9351480331

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें