Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: एनआरएचएम कर्मी की हिरासत में मौत के बाद मचा बवाल, भीड़ ने थाने में किया पथराव, पुलिस की गाड़ियों में की तोड़फोड़

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 24, 2024

रायपुर। बलरामपुर में थाने के बाथरुम में आज एक युवक की फांसी लगी लाश मिलने के बाद बवाल खड़ा हो गया। थाने में युवक की फांसी पर लटकी हुई लाश मिलने की खबर जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते वहां सैकड़ों भीड़ एकत्र हो गई। इनमें बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी शामिल थीं। थोड़ी देर में वहां भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस वालों को थाना का दरवाजा बंद करना पड़ा।

थाने के बाथरुम में जिस युवक की लाश मिली उसका नाम गुरुचरण मंडल है। मृतक एनआरएचएम में चपरासी है और संतोषी नगर गांव में रहता है। बताया जा रहा है कि मृतक को किसी घरेलू मामले में पिछले 15 दिनों से लगातार पूछताछ के लिए कोतवाली थाना बुलाया जा रहा था।

मंडल की मौत की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के सामने लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उग्र भीड़ ने थाने पर हमला कर लिया। महिलाओं ने भी जमकर पत्‍थरबाजी की। थाना परिसर में खड़ी पुलिस की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई।

भीड़ का गुस्‍सा भांपते हुए थाने में मौजूद पुलिस के जवान और अफसर ‍थाने का दरवाजा बंद करके छत पर भाग खड़े हुए। भीड़ ने थाना भवन को भी नहीं छोड़ा और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए और अंदर अंदर पत्‍थर फेंका। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े लेकिन भीड़ वहां स हटाने को तैयार नहीं थी। इस बीच दूसरे थानों से भी बल बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया। मामला अब भी गरमाया हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें