दिवाली से पहले साइबर ठगों का नया जाल, : WhatsApp पर दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार
Jagbhan Yadav
Tue, Nov 3, 2026
नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी का दौर तेज हो गया है। लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन इसी बीच साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने का नया तरीका निकाल लिया है। सोशल मीडिया और WhatsApp पर इन दिनों ₹8,000 दिवाली बोनस देने का एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपके मोबाइल पर भी ऐसा कोई संदेश आया है, तो सतर्क हो जाइए। यह खुशियां देने वाला ऑफर नहीं, बल्कि ऑनलाइन ठगी का जाल हो सकता है।
प्रधानमंत्री के नाम पर किया जा रहा बोनस का दावा
WhatsApp पर प्रसारित हो रहे इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की ओर से दिवाली के अवसर पर आम लोगों को 8,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस रकम को प्राप्त करने के लिए एक लिंक भी साझा किया जा रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे लिंक पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और दिवाली बोनस का लाभ उठाएं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन