Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला

Aaj Ka Panchang 28 August 2026:

कुंभ राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ तो कुछ जातकों को रहना होगा सतर्क

पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

राजधानी में खौफनाक वारदात : प्रेमिका को दूसरे दोस्त के साथ जाने से रोकने की कोशिश की तो कार से कुचल डाला

Jagbhan Yadav

Sun, Aug 16, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स अस्पताल के सामने एक युवक को कार से टक्कर मारने के बाद कुचलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की एक युवती से करीब 3-4 साल से दोस्ती और प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत भी चल रही थी। इसी दौरान युवक ने युवती को उसके एक दोस्त के साथ कार में देखा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान युवक ने कार को रोकने की कोशिश की।

कार की बोनट पर चढ़ा युवक 
बताया जा रहा है कि कार चला रहे युवक ने पहले उसे टक्कर मारी। इसके बाद कार आगे बढ़ने लगी। युवक कार के बोनट पर चढ़ गया, लेकिन कार चालक ने वाहन नहीं रोका। करीब 200 मीटर तक कार चलने के बाद युवक सड़क पर गिर गया और पुलिस के मुताबिक कार उसके ऊपर चढ़ गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। CCTV और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का संदेह जताते हुए मामला दर्ज किया है। इस मामले में कार चला रहा युवक भरत मंगनानी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने युवती को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें