CG : दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत
Thu, Jan 22, 2026
कांकेर।
जिले में नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर खून से लाल हो गया। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास ऐसा भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रहे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। ट्रक बुरी तरह चकनाचूर हो चुके थे, शव वाहनों में फंसे हुए थे और हाईवे पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस टक्कर के चलते नेशनल हाईवे-30 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
ब्रेकिंग : IPS अधिकारियों का तबादला, कई IG और पुलिस अधीक्षक बदले, देखें पूरी लिस्ट
Thu, Jan 22, 2026
रायपुर।
राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। संजीव शुक्ला को रायपुर पुलिस आयुक्त बनाया गया है, वहीं रायपुर SSP लाल उम्मेद को जशपुर भेजा गया है, जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए है।
देखें पूरी लिस्ट
आबकारी SI भर्ती पर संकट : चयन सूची निरस्त, नियुक्ति आदेश वापस
Thu, Jan 22, 2026
रायपुर ।
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में चयनित उप निरीक्षकों (SI) की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सरकार के ताजा आदेश ने चयनित अभ्यर्थियों को गहरा झटका दिया है। आबकारी विभाग ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए आबकारी उप निरीक्षकों की नियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
अपर आयुक्त आबकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तकनीकी कारणों के चलते आबकारी SI के पदों पर की गई स्थापना फिलहाल रद्द की जाती है। इस फैसले के बाद चयनित उम्मीदवारों में असमंजस और नाराजगी का माहौल बन गया है।
गौरतलब है कि आबकारी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024 में किया गया था। परीक्षा परिणाम और चयन सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब अचानक नियुक्ति आदेश निरस्त होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
फिलहाल विभाग की ओर से तकनीकी कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही स्थिति स्पष्ट करेगी और भर्ती प्रक्रिया को लेकर कोई ठोस निर्णय लेगी। मामले को लेकर अब युवाओं में आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।