Breaking : 4 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, मदनवाड़ा घटना में थे शामिल
Wed, Dec 10, 2025
कांकेर।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो पुरुष और दो महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी मदनवाड़ा घटना में शामिल रहे थे। जिस नक्सल हमले में एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे। सरेंडर करने वाले नक्सली कांकेर सहित आस पास के अन्य इलाकों में सक्रिय थे।आत्मसमर्पण नक्सलियों को एसपी आई कल्याण एलिसेला ने 50-50 हजार की सहायता राशि भी सौंपी।
CG : नाइट ड्यूटी के बाद यहां मिली स्टाफ नर्स की लाश, पुलिस के भी उड़ गए होश
Wed, Dec 10, 2025
बलौदाबाजार-
बलौदाबाजार जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर स्टाफ नर्स अभिलाषा जॉन की लाश मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये पूरा मामला कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।
नाइट ड्यूटी के बाद लापता
मिली जानकारी के अनुसार, कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में काम करने वाली अभिलाषा जॉन से नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा था। पूरे दिन उसे कॉल किया गया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद थाने में सुचना दी गई।
पुलिस के भी उड़ें होश
जिसके बाद हरकत में आई बाद पुलिस की टीम ने उसके मोबाइल ट्रेस किया, जिसमें उसकी लोकेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के छत पर मिली। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो उसके भी होश उड़ गए।
पुलिस ने देखा की युवती छत पर मृत अवस्था में पड़ी है और उसका सामान पास में ही बिखरा पड़ा है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि युवती ने जहर सेवन कर आत्महत्या की है।