: संस्कार और लालन-पोषण ही बेटियों को बनाता है सक्षम
Wed, Mar 13, 2024
संस्कार और लालन-पोषण ही बेटियों को बनाता है सक्षम
रायपुर
जनकनंदिनी राजा जनक ने अपनी बेटी सीता को महलों में बड़े लाड़ प्यार से लालन-पालन किया। उनका विवाह भी अयोध्या के दशरथनंदन श्रीराम के साथ किया, ताकि उनकी बेटी महलों में पली बड़ी तो महलों में ही रहे। लेकिन किस्मत का खेल देखिए कि शादी भी महलों में हुई, उनका आधे से ज्यादा जीवन वनवास में बीता। इसे कहते हैं किस्मत का खेल। माता-पिता तो अपनी बेटियों के लिए अच्छे से अच्छा घर-परिवार और समृद्ध परिवार ढूंढते हैं अपनी बेटियों को संस्कारित बनाए। ऐसा नहीं कि घर-परिवार बड़ा है, पैसे वाला है, तो हमारी बेटी सुखी रहेगी।
ऐसा सोचकर निश्चित मत होइए। अपनी बेटी को संस्कारित और सक्षम बनाए ताकि जीवन में कोई भी परिस्थिति हो तो बेटी मजबूती से अपने पैरों पर खड़ी हो सके। किसी के एक पैसे की मोहताज न हो, किसी के ऊपर निर्भर ना हो, वह स्वयं आत्मनिर्भर हो। आज की बेटियां तो हर क्षेत्र में अव्वल साबित हो रही है। अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने पैरों पर मजबूती से खड़ी होने के बाद भी शादी करती है। जबकि आज के समय में लड़के थोड़े पीछे हैं, लेकिन लड़कियां तो सपना होता है कि उनकी बेटियां भी अपना नाम रोशन करें और आत्मनिर्भर बने
बेटियां तो हमारे घर की शान है, दो परिवारों की पहचान है और वह स्वयं ही शक्ति का स्वरूप है। स्वयं लक्ष्मी का अवतार है, जिस घर में जन्म लेती है, वहां लक्ष्मी आती है और जिस घर में शादी होकर जाती है मां लक्ष्मी के रूप में बह उनको प्राप्त होती है। ससुराल में तो बेटियों की तो बात ही निराली है। अपनी बेटियों को सक्षम बनाए, काबिल बनाए क्योंकि वह आज की बेटी कल का सुनहरा भविष्य का निर्माण करेगी। बेटियां है तो हम हैं। आज का समय परिवर्तनकारी है। आजकल तो बेटियां जिन माता-पिता के बेटा नहीं होता है और केवल बेटी होती वह बेटियां अपने पिता को अग्नि देती है, दाह संस्कार जैसी रसम भी बेटियां निभाती है। आज की बेटी इतनी हिम्मत वाली है, स्वयं का घर चलती है और अपने माता-पिता के मान सम्मान का ध्यान रख अपने ससुराल के लोगों का भी उतना ही ध्यान रखती है। बेटियां हमारे जीवन में अनमोल उपहार के रूप में ईश्वर ने है तो अपनी बेटियों को सुनहरा भविष्य दीजिए।
: विधायक देवेंद्र यादव को झटका, गिरफ्तारी से बचने दायर की गई याचिका खारिज
Tue, Mar 12, 2024
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले के आरोपी भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। मामले की सुनवाई जस्टिस एन के व्यास की बेंच में हुई। इससे पहले रायपुर की विशेष अदालत ने देवेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने माना था कि इस पूरे स्कैम से जुड़े पैसे का इस्तेमाल उन्होंने चुनाव में किया था। इसके बाद विधायक ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी , लेकिन उस जमानत अर्जी को आज खारिज कर दिया गया है।
पिछली सुनवाई में विधायक दवेन्द्र के वकील ने तर्क देते हुए कहा था कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत देवेंद्र यादव के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। लिहाजा, उन्हें अपराधी नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कोर्ट से कहा कि किसी केस के आरोपी को केवल जानने से कोई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत आरोपी नहीं बनाया जा सकता। इस केस में विधायक को सिर्फ इसलिए आरोपी बनाया गया है क्योंकि, वो सूर्यकांत तिवारी को जानते हैं। सुनवाई के दौरान ED के वकील ने अग्रिम जमानत देने का विरोध किया और ED की जांच में मिले साक्ष्यों को बताया। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था
: खाद्य मंत्री ने संबलपुर में नवीन पुलिस थाना चौकी का किया शुभारंभ
Mon, Mar 11, 2024
खाद्य
मंत्री
ने
संबलपुर
में
नवीन
पुलिस
थाना
चौकी
का
किया
शुभारंभ
रायपुर, /खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अपने प्रवास के दौरान बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम संबलपुर में नवीन पुलिस थाना चौकी का शुभारंभ किया। और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। और बेहतर पुलिसिंग से क्षेत्र में हो रहे अपराध में लगेगी लगाम। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रहे।