मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी सौगात, घोषणा अनुरूप मिली मंजूरी, 1 करो : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी सौगात, घोषणा अनुरूप मिली मंजूरी, 1 करोड़ 65 लाख की लागत से बनेगा विश्राम गृह
Tue, Sep 30, 2025
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि इस कार्य हेतु मंजूरी मिली है, जिसका निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूरी मिल चुकी है। बागबहार क्षेत्र में लंबे समय से विश्राम गृह की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, अब इस भवन के निर्माण से न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी,बल्कि विभिन्न सरकारी-अर्धसरकारी कार्यक्रमों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। लगातार सड़कों, पुल-पुलियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में बागबहार को यह सौगात मिली है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागबहार में विश्राम गृह बनने से क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही सुविधा की कमी पूरी होगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा पर हो रहा है तत्काल अमल
यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणाओं पर तत्काल अमल हो रहा है। यही कारण है कि जिले में एक के बाद एक विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है और आमजन सीधे तौर पर इसका लाभ मिल रहा है।
भिलाई में बड़ी ठगी का खुलासा…..एनजीओ डोनेशन में 20 लाख की धोखाधड़ी : भिलाई में बड़ी ठगी का खुलासा…..एनजीओ डोनेशन में 20 लाख की धोखाधड़ी
Tue, Sep 30, 2025
एनजीओ को कंपनी से 5 करोड डोनेशन दिलाने के नाम पर 20 लाख रूपये धोखाधड़ी आरोपी गिरफ्तार।
दुर्ग पुलिस आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार धोखाधड़ी कर हो गया था फरार
विवरण इस प्रकार है कि आवेदक कृष्णकांत शर्मा पद्मनाभपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि संतोष तिवारी द्वारा एनजीओ सोसायटी इंदौर को डोनेशन दिलाने के नाम पर 20.50 लाख रूपये का बेईमानी स्केनर भेजकर यूपीआई के माध्यम से रकम प्राप्त कर डोनेशन नही दिलाकर धोखाधड़ी किया है ।
आवेदक के रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध धारा 318 (4) बीएनएस दर्ज किया गया।विवेबना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी पता तलाश हेतु टीम बिहार रवाना हुआ था।आरोपी संतोष तिवारी निवासी वेस्ट दिल्ली के दिये गये पते का पता तलाश किया गया जो आरोपी का उक्त पते पर नही होना पाया गया जिसपर दुर्ग थाना पुरानी भिलाई की पुलिस द्वारा आरोपी के टेक्निकल इंट के आधार पर ट्रेस करते हुए आरोपी संतोष तिवारी पिता स्व० तारकेश्वर तिवारी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम आशा पड़री थाना सिमरी जिला बक्सर बिहार से पकड़ा और भिलाई लाया गया जिसे घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिनहोने अपना जुर्म स्वीकार किया
आरोपी को दिनांक 30.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, सउनि बी०एल० साहू आरक्षक लोकेश साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।