: योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं - गौरीशंकर।
Sat, Jun 21, 2025
योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं - गौरीशंकर।
भिलाई।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला के मार्गदर्शन में चरोदा मंडल में मंडल अध्यक्ष ए गौरीशंकर के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को सुबह6: 30बजे से 7:30 बजे तक वार्ड क्रमांक 29 जोन 3 में गणेश पंडाल में किया गया
इस योग दिवस में सभी लोगों ने मिलकर संकल्प लिया हर दिन सुबह उठकर सुबह योग करेंगे जिसमें प्रमुख रूप से जिला के उपाध्यक्ष कार्यक्रम के प्रभारी राम उपकार तिवारी जी उपस्थित रहे ,मंडल के अध्यक्ष ए गौरी शंकर ,उप नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद चंद्र प्रकाश पांडे जी कार्यक्रम के आयोजक वेद प्रकाश पांडे , नारायण रेड्डी ज, योग शिक्षक श्रीनिवास राव एवं रोम नाथ वर्मा, सौमिक दत्ता, प्रणव तिवारी, अशोक राज, प्रमिला टांडी पुष्पलता मंडपे रेखा साहू और अन्य चरोदा के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में योग संपन्न हुआ।
: मृत व्यक्ति के नाम पर खा रहे थे राशन, दोषी महिलाएं नहीं चला पाएंगे अब दुकान।
Wed, Jun 11, 2025
मृत व्यक्ति के नाम पर खा रहे थे राशन, दोषी महिलाएं नहीं चला पाएंगे अब दुकान।
कुम्हारी ।परसदा के शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 43100 6010 में हो रही धांधली की शिकायत परसदा के ग्रामीणों ने एसडीएम से की थी। शिकायतकर्ता ने बताया की दुकान संचालिका लीला साहू द्वारा लंबे समय से मरे हुए व्यक्ति के नाम पर राशन निकाला जा रहा है ,चावल चोरी कर बाहर बेचा जा रहा है जिसके सभी साक्ष्य भी उनके पास है। शिकायत पत्र में मांग की गई थी की दुकान निरस्त कर संचालक पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की।
शिकायत के आधार पर एसडीएम भिलाई तीन महेश सिंह राजपूत ने खाद्य निरीक्षक सुधा महिलांग को जांच के लिए दिए आदेश दिए।जांच में लगाए गए सभी आरोप सही पाया गया।
जांच में यह पाया गया-
-मृत व्यक्ति अनबती साहू ,बुधकुंवर साहू दोनों कार्डधारी की मृत्यु काफी पहले हो चुकी थी ।धनेश्वरी साहू द्वारा फर्जी अंगूठा लगाकर दिसंबर 2024 तक चावल निकाल गया । संचालिका लीला साहू और सरस्वती यादव द्वारा स्वीकार किया गया।
भौतिक सत्यापन में 1300 किलो चावल कहां गया जानकारी नहीं दे पाए।
दुकान में मूल्य सूची बोर्ड ,स्टॉक बोर्ड, निगरानी समिति बोर्ड मिला साथ ही जरूरी रजिस्टर भी संधारित नहीं किया गया था।
पूरी जांच में लीला साहू और धनेश्वरी साहू दोनों दोषी पाए गए हैं जिन्हें नोटिस जारी किया गया और अपने पक्ष में बात रखने का पर्याप्त मौका भी दिया लेकिन दोनों ने अपने ऊपर लगे आरोप, जांच और निष्कर्ष को ग़लत नहीं बता सके । अंत में जिला खाद्य अधिकारी ने आरोप सही पाते हुए दुकान का संचालन दोनों महिला तथा समूह से हटाने का आदेश जारी कर दिया है।
: छत्तीसगढ़ : 40 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में करा रहे इलाज, फिर संक्रमित मिले
Tue, Jun 10, 2025
रायपुर। देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यो में लगातार सामने आ रहे कोरोना मरीजों के चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 700 के पार हो गई है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में अभी कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6491 पहुंच गई है। बात करें आज 10 जून 2025 की तो छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 पहुंच गई है। 44 में से 40 का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है।
बता दें कि, प्रदेश में कोरोना के अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के बाद अब बालोद जिला भी कोरोना की चपेट में आया गया है। आंकड़ों के अनुसार, होम क्वारंटाइन में 40 पीड़ित हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 31 मरीज मिले हैं। वहीं, बिलासपुर में 12, दुर्ग में 5, बालोद और बस्तर में 1-1 मरीज, मिले हैं। बता दें कि, बीते शुक्रवार को 1183 मरीजों की जांच की गई थी, जिसमें से 17 मरीज पाजीटिव मिले थे। इनमें सर्वाधिक रायपुर में 11 लोग शामिल थे। इसके बाद बिलासपुर में 5 और दुर्ग में 1 नया मरीज मिला था। हालांकि, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी में सामान्य इंफ्लूएंजा जैसे लक्षण हल्का बुखार, सर्दी-खांसी या गले में खराश पाए गए हैं।