: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चरोदा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपाई।
Tue, May 27, 2025
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चरोदा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपाई।
भिलाई :– भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के निर्देशानुसार भाजपा चरोदा मंडल के अध्यक्ष ए गौरी शंकर के नेतृत्व में मंडल द्वारा ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा सोमवार को संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल मुख्य रूप से उपस्थित थे रैली की अध्यक्षता – पुरुषोत्तम देवांगन (जिला अध्यक्ष, भाजपा भिलाई) ने किया। रैली में भाजपा जिला महामंत्री द्वय– प्रेमलाल साहू एवं विजेंद्र सिंह पूर्व महापौर– चंद्रकांता मांडले पूर्व नपाध्यक्ष शशिकांत बघेल एवं सीता साहू *प्रदेश कार्य समिति सदस्य खिलावन साहू जी विशेष रूप से उपस्थित थे।
सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम का प्रारंभ किया और रैली का शुरूआत किया माननीय सांसद महोदय जी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने अपना बहादुरी दिखाई देशवासियों को गौरवनीत किया कार्यक्रम का समापन माननीय जिला अध्यक्ष के द्वारा हुआ जिला अध्यक्ष ने कहा हमारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कारण आज भारत का विश्व में डंका बज रहा है
स्वागत भाषण एवं प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष ए गौरीशंकर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जी रामा रेड्डी ने किया तथा आभार प्रदर्शन परमजीत सिंह ने किया।
इस अवसर पर उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, कार्यक्रम का संयोजक राजेश मौर्य वेद प्रकाश पांडे डी वेंकट, प्रसून बनर्जी, प्रमिला टांडी पुष्प लता मंडपे वाय नारायण राव, अंकिता बेनर्जी, लोहि दास, महेश तिवारी तरुण परगनिया जगदीश्वर राव सुशील यादव, डी नारायण रेड्डी, रीति वर्मा, एम अरुणा सुजाता डोंगरे, कुसुम साहू, रेखा साहू, सुब्रतो दास गुप्ता, दिलीप साहू, पारस नाथ शर्मा, मलय बनर्जी, सुमित शर्मा, पार्वती कुर्रे, अश्वनी जोशी, टी रमना, आशा यादव,शिवकुमार यादव (पार्षद), संजय यादव(पार्षद), सत्य प्रकाश शर्मा (पार्षद), गीता वर्मा,रेचल मसीह, पुनू पांडेय, राजेश यादव, कमल जांगडे, सनातन ठाकुर , विशाल भौतिक,कमलेश गोयल, सहित बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित थे।
: उड़िया बस्तियों में चलेगा जागरूकता अभियान, शिक्षा पर दिया जोर
Thu, May 22, 2025
उड़िया बस्तियों में चलेगा जागरूकता अभियान, शिक्षा पर दिया जोर
भिलाई। अखिल भारतीय उड़िया समाज की आवश्यक बैठक खुर्सीपार केंद्रीय कार्यालय वार्ड 51 सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी ने किया। इस दौरान समाज विकास, उत्थान को लेकर चर्चा किया गया। इसके अलावा जिले भर में चल रहे सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। समाज के सदस्यों के बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए जल्द स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें काई बीमारियों का चेक निःशुल्क किया जाएगा। साथ ही साथ जल्द भिलाई दुर्ग के उड़िया बस्ती में बैठक लेकर समाज के लोगों को शिक्षा को लेकर जागरूक करने की योजना बनाई गई है। आने वाले दिनों में रथ यात्रा पर्व आने वाला है। इसे लेकर समाज महाप्रसाद का वितरण करेगी। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, जिला अध्यक्ष शंकर निहाल,संगठन मंत्री रतन तांडी, दयानिधि विभार,अर्जुन विभार, दीपक सोना,मनोज दीप, आशीष नंदा,उमेश दीप,आरसी बेहरा,अर्जुन नायक,चेतन दीप,मुरली तांडी, टेकचंद सेठिया आदि समाज के लोग मौजूद थे।
: जानें छत्तीसगढ़ में कब देगा मॉनसून दस्तक, जानिए 10 साल के ऑकड़ें
Wed, May 21, 2025
छत्तीसगढ़। भारत में सबसे पहले मानसून केरल से प्रारंभ होती है। केरल में मॉनसून की सामान्य तारीख 1 जून है, किंतू इस बार समय से 4 दिन पहले अर्थात 27 मई तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है. छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि 13 जून है. लेकिन
अभी
से यह बता पाना मुश्किल है कि छत्तीसगढ़ में मानसून कब आएगा. मौसम विभाग की मानें तो सामान्य तिथि से 4 दिन पूर्व और 4 दिन बाद मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है.
केरल में पहले मॉनसून
IMD ने 10 मई को एक ऑफिशियल प्रेस नोट जारी करके बताया था, कि देश में सबसे पहले दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री केरल में होती है. केरल में मानसून की एंट्री होने के बाद अन्य राज्यों में मानसून दस्तक देती है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ने बताया कि केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि 1 जून है लेकिन इस बार 4 दिन पहले अर्थात 27 मई को केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है. मानसून नॉर्मल तारीख के माइंस और प्लस 4 दिन का अंतर होता है. केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री होती है.
10 सालों में कब कब पहुंचा मॉनसून
मॉनसून की एंट्री (Entry of Monsoon)
छत्तीसगढ़
में दक्षिण पश्चिम मानसून एंट्री की सामान्य तिथि 13 जून है. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 16 और 17 जून के आसपास होती है. ऐसे में छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य तिथि में होने की उम्मीद जताई जा रही है. केरल में वक्त से पूर्व चार दिन मानसून की एंट्री (Entry of Monsoon) हो रही है तो क्या ऐसे में छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री पहले हो सकती है. इस सवाल के जवाब में मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि मानसून के प्रोग्रेस और लोकल कंडीशन देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. छत्तीसगढ़ में सामान्य बारिश 1142.1 MM बारिश होती है. साल 2024 में 1231.7 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 8% अधिक है.
क्या कहते हैं आंकड़े: छत्तीसगढ़ में पिछले 10 सालों में कब कब आया मानसून (Monsoon) माइनस और प्लस में रहा. छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि 13 जून है और पूरे मानसून सीजन में जून से लेकर सितंबर तक नॉर्मल बारिश 1142.1 मिलीमीटर दर्ज है.
मॉनसून के पहुंचने का 10 सालों का रिकॉर्ड
साल 2015 में छत्तीसगढ़ में 13 जून को मानसून ने दस्तक दी. उस साल 1048.5 MM बारिश दर्ज की गई जो सामान्य बारिश की तुलना में माइनस 8% थी.
साल 2016 में छत्तीसगढ़ में 18 जून को मानसून ने दस्तक दी. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1191.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 4% थी.
साल 2017 में छत्तीसगढ़ में 14 जून को मानसून पहुंचा. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1068.7 MM बारिश दर्ज की गई, जो नॉर्मल बारिश की तुलना में – 6% रहा.
साल 2018 में छत्तीसगढ़ में मानसून ने 8 जून को दस्तक दी थी. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1130.5 MM बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में -1% थी.
साल 2019 में छत्तीसगढ़ में मानसून 5 जून को आया था. इस दौरान पूरे मानसून सीजन में 1281 एमएम बारिश दर्ज की गई थी. जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 12% अधिक रहा.
साल 2020 में छत्तीसगढ़ में 11 जून को मानसून पहुंचा. पूरे मॉनसून सीजन में 1250.5 MM बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 9% रहा.
साल 2021 में छत्तीसगढ़ में 10 जून को मानसून पहुंचा. पूरे मॉनसून सीजन में 1113 मिलीमीटर बारिश हुई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में -3% रहा.
साल 2022 में छत्तीसगढ़ में 13 जून को मानसून पहुंचा. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1287 MM बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 13 प्रतिशत रहा.
साल 2023 में छत्तीसगढ़ में 23 जून को मानसून ने दस्तक दी. पूरे मॉनसून सीजन में 1059.01 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में -7 प्रतिशत रहा.
साल 2024 में छत्तीसगढ़ में 8 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री हुई. पूरे बारिश के सीजन में 1231.7 MM बारिश दर्ज की गई. नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 8% रहा.