जनसम्पर्क संचालनालय : में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण
Sat, Aug 15, 2026
रायपुर।
जनसम्पर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त रजत बंसल ने जनसंपर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, हर्षा पौराणिक, संतोष मौर्य सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मंत्रालय में स्वतंत्रता : दिवस उत्साह से मनाया गया
Sat, Aug 15, 2026
रायपुर।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गरिमामय कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत ने ध्वजारोहण किया और आयोजित परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में ’’राष्ट्रगान जन-गण-मन’’ एवं ’’राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्’’ का सामूहिक सुमधुर गायन किया गया। चम्पावत ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इंद्रावती भवन में आयुक्त : नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश शरण ने किया ध्वजारोहण
Sat, Aug 15, 2026
रायपुर।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश, गृह निर्माण मंडल अवनीश कुमार शरण ने विभागध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।