बरडीह जलाशय की नहर : लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत
Mon, Apr 20, 2026
रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-धरसींवा की बरडीह जलाशय के नहर लाईनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 02 करोड़ 43 लाख 98 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई क्षमता 101 हेक्टेयर के विरूद्ध 41 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के कार्य को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदीवरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
CG Crime : घर में जिंदा जलकर महिला की मौत: हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस…..
Mon, Apr 20, 2026
रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतिका का नाम कुमारी साहू है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना की है। 55 वर्षीय कुमारी साहू की घर के अंदर जली हुई हालत में लाश मिली। पुलिस जांच में पता चला कि आज दोपहर महिला जब घर में थी, इसी दौरान घर के अंदर से चीखने की आवाज सुनाई दी।
आसपास के लोग जब घर के पास पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और महिला अंदर जल रही थी। ग्रामीण जैसे तैसे घर की छत पर पहुंचे और कमरे में जल रही आग को बुझाने की कोशिश करने लगे।
मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन महिला बुरी तरह चल चुकी थी। आगजनी की घटना में उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को घर के अंदर से निकाला गया। महिला का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त महिला घर पर अकेली थी और उसकी बेटी पड़ोस में ही गई हुई थी। महिला ने आत्महत्या की या फिर घटना के पीछे किसी की साजिश थी? इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि अगर महिला ने आत्महत्या की तो इसके पीछे का कारण क्या था? महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया? फिलहाल पुलिस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
बस-ट्रक के आमने-सामने : की भिड़ंत में 17 यात्री घायल, 3 गंभीर
Mon, Apr 20, 2026
नारायणपुर।
जिले के धौड़ाई-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर पल्ली बाईपास के पास आज रविवार को एक सड़क हादसे में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बस आमदई माइंस क्षेत्र से आ-जा रही थी, तभी पल्ली बाईपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। सभी घायलों को तत्काल धौड़ाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक का केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, आस-पास के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ यातायात व्यवस्था को बहाल करवाया । पुलिस मामले की जांच कर रही है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।