मामूली विवाद पर दो परिवारों में खूनी झड़प, : पुलिस ने 5 को भेजा जेल
Wed, Apr 8, 2026
बिलासपुर
;- के सकरी थाना क्षेत्र के आवास पारा पेंडारी में मामूली विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब पड़ोसियों ने एकजुट होकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना 6 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे की है, जब प्रार्थी राजा बघेल के परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले अर्जुन, लक्ष्मण, दिलीप और सुमित्रा बघेल ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी आरोपी धारदार हथियार और लाठियों से लैस होकर आए और प्रार्थी के परिवार के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।
इस हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें उषा बघेल की हालत गंभीर है और उनका उपचार सिम्स अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और हमले में शामिल चार मुख्य आरोपियों सहित एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।..
ममता हुई शर्मसार— 11 माह के मासूम : की मां ने ही ली जान, कुएं में फेंका शव
Wed, Apr 8, 2026
पुणे
। महाराष्ट्र के रंजनगांव एमआईडीसी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय महिला ने अपने ही 11 महीने के बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। शुरुआत में महिला ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि बच्चा घर में गिरने से मर गया और डर के कारण उसने शव को कुएं में फेंक दिया
लेकिन पूछताछ में विरोधाभास मिलने पर सख्ती की गई तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने कबूल किया कि वह बच्चे के रोने-धोने से परेशान थी और पति को छोड़कर दूसरी जिंदगी शुरू करना चाहती थी, जिसमें उसे बच्चा बाधा लग रहा था। इसी वजह से उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कुएं से मासूम का शव बरामद कर अंतिम संस्कार कराया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।...
पीएम मोदी 21 अप्रैल : को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण
Wed, Apr 8, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण के लिए राजस्थान पधार रहे हैं।
यह रिफाइनरी रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ सिद्ध होगी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ सिद्ध होगी। राजस्थान की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।