प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जशपुर : की महिलाओं को बड़ी राहत
Mon, Apr 27, 2026
रायपुर ।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन संकल्प के तहत राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है, ताकि हर पात्र परिवार तक समय पर लाभ पहुँच सके।
जशपुर जिले में अब तक 1 लाख 54 हजार से अधिक महिलाओं को इस योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इससे महिलाओं को पारंपरिक चूल्हों के धुएँ से राहत मिली है और उनका दैनिक जीवन अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक हो गया है।
हाल ही में विकासखंड बगीचा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। बगीचा की निवासी श्रीमती क्रांति यादव ने बताया कि अब उन्हें चूल्हे के धुएँ से होने वाली आंखों की जलन और सांस की परेशानी से छुटकारा मिल गया है, जिससे वे स्वच्छ वातावरण में भोजन बना पा रही हैं। वहीं, ग्राम मड़िया की श्रीमती फूलमती नगेसिया ने कहा कि पहले लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना मुश्किल होता था और घर में धुआँ भर जाता था, लेकिन अब गैस कनेक्शन मिलने से खाना बनाना आसान और साफ-सुथरा हो गया है।
यह योजना न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार ला रही है, बल्कि उनके समय और श्रम की भी बचत कर रही है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। जशपुर जिले में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है, जहाँ महिलाओं का जीवन स्तर बेहतर हुआ है और वे अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं।
कांग्रेस नेता दुष्कर्म के आरोप में : गिरफ्तार, 7 मई को शादी है
Mon, Apr 27, 2026
कवर्धा।
खुद की शादी की तैयारियों लगे किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी रायपुर से की गई है। आरोपित पर शादी का झांसा देकर पिछले दस वर्षों से मुस्लिम युवती से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पांडातराई क्षेत्र की एक 28 वर्षीय युवती ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया है कि आरोपित रवि चंद्रवंशी से उसकी मुलाकात लगभग 10 साल पहले पढ़ाई के दौरान पांडातराई में हुई थी। जान-पहचान बढऩे पर आरोपित ने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि 15 अगस्त, 2016 को रवि ने पहली बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह लगातार पीडि़ता का शोषण करता रहा। इसके बाद छह मार्च 2021 को आरोपित ने कथित तौर पर एक विवाह इकरारनामा लिखवाया और आर्य समाज में शादी का सर्टिफिकेट बनवाकर पीडि़ता को भ्रम में रखा। इसके बावजूद उसने सामाजिक रूप से शादी स्वीकार नहीं की और अलग-अलग होटलों में ले जाकर शोषण जारी रखा। आखिरी बार 12 फरवरी को रायपुर के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए गए। अब आरोपित ने अलग समाज का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया है और किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली है। मई के पहले सप्ताह में विवाह करने की तैयारी कर रहा था। पीडि़ता का आरोप है कि रिपोर्ट करने पर आरोपित उसे और उसके परिवार को जान से मारने और उठाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के अनुसार हर बिंदु पर जांच की जाएगी।
BREAKING: बारातियों से भरी चलती बस में : लगी आग, बड़ा हादसा टला
Mon, Apr 27, 2026
बालोद।
बालोद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। यह घटना NH-30 मार्ग पर पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के पास की बताई जा रही है। जिसके कारण बस में आग लगने से लोगो में डर का माहोल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बस कांकेर जिले से बारात लेकर बालोद की ओर लौट रही थी। इसी दौरान चलते बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार बारातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और सभी यात्री तुरंत बस से बाहर निकल आए।जानकारी के मुताबिक, बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही हैदेखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।राहत की बात यह है, कि बस में सवार सभी बाराती पूरी तरह सुरक्षित हैं।