यूपीएससी की ओर से आयोजित : सीडीएस और एनडीए परीक्षा 12 अप्रैल को
Wed, Apr 8, 2026
रायपुर।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सीडीएस परीक्षा-2026 और एनडीए परीक्षा-2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। यह परीक्षा राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पीजी उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर और पीजी डागा गर्ल्स कॉलेज बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक में आयोजित की जाएगी। वहीं एनडीए की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लालपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढियारी और श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
मानसिक तनाव कम करने सरकारी : अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा 12 दिन का विशेष अवकाश
Wed, Apr 8, 2026
रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कार्यक्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव कम करने और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के अधिकारी-कर्मचारी को विपश्यना ध्यान में शामिल होने के लिए 12 दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों सहित राज्य सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार विशेष आकस्मिक अवकाश ( स्पेशल कैजुअल लीव) मिलेगा। हर शिविर के लिए यात्रा समय समेत अधिकतम 12 दिन का अवकाश स्वीकृत होगा। शिविर के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य व्यय शासन द्वारा देय नहीं होगा।hing...
जंगल में फंदे से लटकती मिली : गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की लाश, मचा हड़कंप
Wed, Apr 8, 2026
रायगढ़
। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां बुधवार की सुबह गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव जंगल में पेड़ से लटके मिले, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना छाल थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।