CG : बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी-सहप्रभारी घोषित
Fri, Mar 20, 2026
रायपुर:
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की तैयारी साफ नजर आ रही है। यह नियुक्तियां प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई हैं और इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
पार्टी का उद्देश्य व्यापार वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाना है। नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को विस्तार देने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और आने वाले समय में व्यापार प्रकोष्ठ की सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
CG : विधानसभा बजट सत्र का 15वां दिन आज, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगा सदन
Fri, Mar 20, 2026
रायपुर ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 15वां दिन आज काफी अहम रहने वाला है, जहां सदन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल और रामविचार नेताम विधायकों के सवालों का जवाब देंगे, वहीं वित्तमंत्री ओपी चौधरी विभिन्न दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे।
आज की कार्यवाही में कुल 71 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, जिनमें जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। इसके अलावा विधायक पुन्नूलाल मोहले प्रतिवेदन पेश करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सदन में दो महत्वपूर्ण विधेयक भी प्रस्तुत करेंगे, जबकि वित्तमंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे।
वहीं विधायक अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला दो अशासकीय संकल्प भी सदन में रखेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिलेगी और सदन का माहौल गरम रह सकता है।
शर्मनाक : नहर में तैरता मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…
Thu, Mar 19, 2026
जांजगीर-चांपा।
जिले के पामगढ ब्लॉक के ग्राम बार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मामला पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम बार का है, जहां नहर में पानी के साथ बहते हुए एक नवजात का शव देखा गया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल शिशु की पहचान नहीं हो पाई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।