Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 4 महीने का इतंजार और… दफ्न मिली कारोबारी की पत्नी की लाश, जिम ट्रेनर ने ली जान, जानिए खूनीखेल की खौफनाक Story…

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 27, 2024

कानपुर. 4 महीने पहले लापता हुई कारोबारी की पत्नी की लाश पुलिस को मिली है. लाश कहीं और नहीं, बल्कि डीएम कपाउंड के ऑफिसर्स क्लब परिसर के अंदर मिली है. वहीं पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है. पति ने जिम ट्रेनर पर अगवा करने का आरोप लगाया था.

बता दें कि पूरा मामला सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी का है. जहां राहुल गुप्ता नाम के कारोबारी की पत्नी 24 जून को रोज की तरह ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिम करने गई थी, लेकिन महिला घर वापस नहीं लौटी. घटना की जानकारी मिलते ही महिला की आसपास खोजबीन की, लेकिन महिला नहींं मिली.

उसके बाद कारोबारी ने पुलिस के पास पहुंचकर मामले की शिकायत कर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई. पति ने जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इतना ही नहीं ये भी आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर ने पत्नी को प्रोटीन शेक के साथ नशीला पदार्थ दिया. इसके बाद उसे कार से लेकर चला गया था.

वहीं मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 4 महीने बाद आरोपी जिम ट्रेनर को पकड़ने में सफलता पाई है. जिसके बाद विमल सोनी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कारोबारी की महिला की हत्या कर शव दफना दिया है. आरोपी जिम ट्रेनर की बात सुनते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खुदाई शुरू कराई. आखिर में एकता का शव मिलने पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त भी कर ली.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें