: CG - तंत्र साधना के दौरान सगे भाइयों की मौत का खुलासा : तंत्र-मंत्र के जाल में फंसा पूरा परिवार, पहले घर में किया हवन, फिर दिया जहर, दोनों भाइयों की तड़प-तड़प कर मौके पर हुई मौत......

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बाराद्वार थाना अन्तर्गत ग्राम लोहरकोट के आश्रित गांव तांदुलडीह में 17-18 अक्टूबर की रात छह लोगों का एक परिवार तंत्र-मंत्र के जाल में इस कदर फंस गया कि अपने ही दो भाईयों को जहर दे।
दोनों युवकों के पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि दोनों को (फर्टिलाइजर) जहरीला पदार्थ दिया गया था। साथ ही दोनों युवकों के गले, शरीर में धुएं का अंश भी मिला है, इससे पुलिस आशंका जता रही है कि मौत से पहले घर में हवन किया गया, जिसके बाद दोनों को किसी चीज में जहर मिलाकर खिलाया गया। इससे दोनों की मौके पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले में मृतक की बहन अमरीका बाई, चंद्रिका और भाई विशाल व उनकी बुजुर्ग मां किरीत बाई को हिरासत में लिया है। चारों से डाक्टरों की मौजूदगी में मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चारों अभी भी तंत्र मंत्र से उबर नहीं पाये है। पल भर में चारों सामान्य हो जाते है और कुछ ही देर में असामान्य होकर फिर से तंत्र-मंत्र और साधना के बारे में बाते करने लगते है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन