Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन आज से…..

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बुंदेलखंड महोत्सव में विस्फोट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM योगी ने दिए गहन जांच के आदेश

Jagbhan Yadav

Thu, Feb 15, 2024

Chitrakoot News, (वीरेंद्र शुक्ला): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में आयोजित बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में हुए विस्फोट कांड पर संज्ञान लेते हुए घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने गहन जांच करने के निर्देंश दिए हैं।

PunjabKesari

ADG की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी जांच 
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ इस बड़े प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि इस हादसे से संबंधित सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। योगी ने निर्देश दिया की घायलों का इलाज नि:शुल्क किया जाए। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच एडीजी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी।

PunjabKesari

आतिशबाजी के लिए रखे बम में हुआ विस्फोट 
बता दें कि बुंदेलखंड महोत्सव में बुधवार को हुए विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी के लिए रखे बम में विस्फोट हुआ है। विस्फोट इतना तेज था कि 2-3 किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी। घटनास्थल के पास जो लोग थे, उनके चीथड़े उड़ गए। हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है। सूचना के बाद डीएम और एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

किसी की खोपड़ी उड़ गई तो किसी के शरीर के अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त 
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि एक युवक तो दो मंजिला भवन के छत पर जा गिरा। विस्फोट में किसी की खोपड़ी उड़ गई तो किसी के शरीर के अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में मारे गए मृतकों की पहचान कर्वी के मिशन चौराहा निवासी प्रभात पुत्र धर्मेंद्र, कर्वी माफी के विद्या नगर निवासी यश पुत्र विश्व प्रताप, पारस पुत्र कंशराज और मोहित पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। यह चारों छात्र थे और महोत्सव में घूमने गए थे। जहां चारों दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें