Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भिलाई के सेक्टर-7 स्थित एक निजी कॉलेज में शनिवार को गरबा कार्यक्रम से : भिलाई के सेक्टर-7 स्थित एक निजी कॉलेज में शनिवार को गरबा कार्यक्रम से पहले तिलक लगाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में वि

Jagbhan Yadav

Sun, Sep 28, 2025

भिलाई के सेक्टर-7 स्थित एक निजी कॉलेज में शनिवार को गरबा कार्यक्रम से पहले तिलक लगाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें छात्र नागेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के मुताबिक, कॉलेज में गरबा कार्यक्रम का आयोजन होना था। इससे पहले हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी छात्रों को तिलक लगाया जाएगा और गंगाजल पिलाया जाएगा। इसी निर्णय को लेकर शनिवार को विवाद शुरू हुआ।

जब छात्र साहिल कुरैशी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो वहां मौजूद छात्रों ने उन्हें तिलक लगाने का प्रयास किया। साहिल ने इसका विरोध किया और तिलक लगवाने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।

छात्र के सिर पर आईं गंभीर चोट

मारपीट के दौरान साहिल और उनके साथियों ने छात्र नागेश्वर यादव पर हमला कर दिया। इस हमले में नागेश्वर यादव के सिर में गंभीर चोट आई और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एबीवीपी के छात्र नेता अक्षय मिश्रा कॉलेज पहुंचे।

एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग

उन्होंने आरोप लगाया कि साहिल कुरैशी ने बैठक के निर्णय का उल्लंघन करते हुए न केवल तिलक का विरोध किया, बल्कि नागेश्वर यादव पर हमला कर उन्हें घायल भी किया। एबीवीपी के छात्र नेता ने साहिल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एनएसयूआई ने बताया आपसी झगड़ा

वहीं, एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने इस घटना को दो छात्रों के बीच का आपसी झगड़ा बताया। उन्होंने कहा कि इस विवाद को धर्म से जोड़ना अनुचित है, क्योंकि दोनों छात्र एक ही कॉलेज के हैं।

कॉलेज परिसर में पुलिस बल की तैनाती

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि गरबा आयोजन के दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ। इसमें साहिल कुरैशी ने नागेश्वर यादव पर हमला किया, जिससे वह घायल हुआ। साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। कॉलेज परिसर में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके

Tags :

देश-विदेश राजनीति खेल मनोरंजन स्वास्थ व्यापार शिक्षा लाइफस्टाइल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें