Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से - डा. रमन

अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर मैराथन तक होंगे कार्यक्रम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3 क्विंटल 88 किलो गांजा सहित अंतरराज : कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3 क्विंटल 88 किलो गांजा सहित अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह पकड़ा, 1 करोड़ 53 लाख का माल मशरू

Jagbhan Yadav

Mon, Sep 8, 2025

करोड़ों का मादक पदार्थ बरामद

कुम्हारी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भांडा फोड़ते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 क्विंटल 88 किलो गांजा (कीमत लगभग 60 लाख रुपये), 25 लाख का कंटेनर वाहन, 51 लाख का अन्य सामान और 95 हजार रुपये नगद जब्त किए। इस तरह कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपये का माल मशरूका बरामद हुआ है।

एसपी के निर्देश पर चला अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा. पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह बड़ी कार्रवाई की गई।

नाकेबंदी में पकड़ा गया कंटेनर

दिनांक 07.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा में नाकेबंदी की। रायपुर से दुर्ग की ओर आ रहा कंटेनर NL01-AH-9524 रोका गया।
वाहन चालक ने अपना नाम उमेश यादव (46 वर्ष), निवासी मधुबनी, बिहार बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पश्चिम बंगाल से सामान लेकर गुजरात जा रहा था और रास्ते में ओडिशा के देवघर में परिचित ने 13 बोरियों में गांजा नागपुर पहुंचाने को दिया था।

तलाशी में मिला गांजा

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कंटेनर की तलाशी ली गई। कंटेनर के पीछे हिस्से से 13 बोरी गांजा बरामद हुई, जिनमें कुल 388 पैकेट (प्रत्येक 1 किलो) गांजा भरा हुआ था। बरामद गांजे का वजन 3 क्विंटल 88 किलो और कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है।

नागपुर में दो और तस्कर गिरफ्तार

उमेश यादव की निशानदेही पर थाना कुम्हारी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम नागपुर पहुंची। वहां ट्रैप लगाकर गांजा खरीदी करने पहुंचे दो अन्य आरोपी मुस्ताक अहमद (34 वर्ष) और फयाज अंसारी (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस प्रकरण में थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 172/2025, धारा 20 (B)iiC, 25, 27 (a) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

उमेश यादव, उम्र 46 वर्ष, जिला मधुबनी, बिहार

मुस्ताक अहमद, उम्र 34 वर्ष, जिला नागपुर, महाराष्ट्र

फयाज अंसारी, उम्र 24 वर्ष, जिला नागपुर, महाराष्ट्र

Tags :

chhattisgarh Hindi news india Raipur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें