Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से - डा. रमन

अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर मैराथन तक होंगे कार्यक्रम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

8 लाख की चोरी करने वाली नौकरानी पकड़ाई, : 8 लाख की चोरी करने वाली नौकरानी पकड़ाई, नगद और सोना-चांदी ज्वेलरी चोरी कर अपने पति को दी

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 23, 2025

भिलाई। दिनांक 16.11.2025 को प्रार्थी राकेश चौधरी पिता सुखदास चौधरी, सेक्टर 02 भिलाई ने भिलाई भट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि दिनांक 29.10.2025 को अपने घर के आलमारी में सोने चांदी के आभूषण व नकद रकम रखा था। दिनांक 15.11.2025 को शादी के कार्यक्रम में जाने हेतु आलमारी चेक किया गया, तो गहने व नकद रकम कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्टी में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर जॉच प्रारंभ की गई।

जॉच में पाया गया कि प्रार्थी शासकीय सेवक है और उसकी पत्नी गृहणी है, जो घर में ही रहती थी, घर के बाहर कहीं अन्यत्र नहीं गये थे, तब पुलिस ने घर में आने जाने वालो पर नजर रखी, घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती साहू की गतिविधियाँ संदिग्ध पाये जाने पर पूछताछ किया गया।

सरस्वती ने बताया कि यह दिनांक 29.10.2025 से 15.11.2025 तक की अवधि में 02 से 03 बार में बिना लॉक की हुई आलमारी से गहने चोरी की थी, गहनों को अपने पति सेवक राम साहू को छुपाकर रखने के लिए दी है।

पूछताछ के पश्चात् सोने के जेवर (1) सोने की चैन-02 नग लाकेट सहित (2) झूमका-04 नग (3) कान की बाली एवं टॉप्स-04 नग (4) सोने का लटकन-01 नग (5) मंगलसूत्र-01 नग (6) जेन्स बाली-01 नग तथा चांदी की पायल 01 जोडी, नगद 51600/- जुमला किमती करीबन 8 लाख रू. जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर में काम करने वाले नौकरों के नाम, पता की सूची स्थानीय थाने में दर्ज करावे।

आरोपीगण
(1) सरस्वती साहू, उम्र 31 वर्ष, शास्त्री नगर, केम्प-1, छावनी
(2) सेवक राम साहू, उम्र 32 वर्ष,

Tags :

chhattisgarh Hindi news india Raipur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें