Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: पैसों के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, सीसीटीवी की मदद से सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Mon, Feb 26, 2024

murder in Bhilai accused arrested

Youth murder in Bhilai: भिलाई में पैसों के विवाद में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मृतक का दोस्त निकला.

भिलाई: भिलाई नगर में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के दोस्त ने ही हत्या को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पैसे की लेनदेन को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानिए पूरा मामला: दरअसल, ये पूरा मामला जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है. घटना 23 फरवरी की है. आकाश का शेख शाहरुख के साथ अक्सर पैसों की लेनदेन को लेकर विवाद होता रहता था. आकाश का 1 लाख 50 हजार रुपया शेख शाहरुख ने उधार लिया था. हालांकि वो वापस नहीं कर रहा था. आनाकानी करने पर आकाश ने शेख शाहरुख के हत्या का प्लान बनाया. प्लान के तहत आरोपी आकाश ने 23 फरवरी को रायपुर हथकरघा विभाग में ड्यूटी खत्म कर अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया और ट्रेन से दुर्ग आया.

ऐसे दिया हत्या को अंजाम: दुर्ग रेलवे स्टेशन से सीधे इंदिरा मार्के पहुंचकर शेख शाहरूख को तलाश करने लगा. जब इंदिरा मार्केट में आकाश को शेख नहीं मिला तो उसने दूसरे के फोन से शाहरूख को फोन कर उसका लोकेशन पता किया. इसके बाद आकाश शाहरूख के बताए लोकेशन पर गया. यहां से दोनो बटालियन के पास स्थित शराब दुकान से शराब खरीदीकर पीए. इसके बाद आकाश ने शाहरूख को बत्तीस बंगला रेलवे ट्रेक के पास झाड़ियो के बीच टॉयलेट के बहाने ले गए. यहां सीमेंट के स्लेब से आकाश ने शाहरूख के सिर पर कर बार वार कर हत्या कर वहां से फरार हो गया.

पैसे को लेन देन को लेकर दोनो में वाद विवाद होता था, जिसके बाद आरोपी आकाश ने शेख शाहरूख की हत्या करने की प्लानिंग बना कर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक का मोबाइल और घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल को बरामद किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. -जितेन्द्र शुक्ला, एसपी, दुर्ग

आरोपी गिरफ्तार: इधर हत्या के बाद पुलिस को सूचना मिली की आईजी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर एक युवक का शव पाया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. युवक की पहचान शेख शाहरूख के तौर पर हुई. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को आकाश पर शक हुआ. पुलिस ने आकाश से जब पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

धमतरी के जंगल में मिला महिला का अधजला शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंकादंतेवाड़ा में बीच सड़क पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटीरायपुर के खुटेरी डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत, शव बरामद

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें