Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

BHILAI BREAKING : वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा : मैनेजर व महिला दलाल सहित 09 आरोपी गिरफ्तार; 19 मोबाइल, नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त

Jagbhan Yadav

Mon, Aug 10, 2026

वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल सहित 09 आरोपी गिरफ्तार; 19 मोबाइल, नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त

▪️ ली वेलनेस स्पा सेंटर जुनवानी, भिलाई में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की।
▪️ कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर एवं महिला दलाल सहित कुल 09 आरोपियों को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।
▪️ आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन तथा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद जप्त किए गए।
▪️ देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी सहित आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना स्थल :
ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी, भिलाई, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. तनय सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी पद्मनाभपुर महाराजा चौक, मनमोहन स्वीट्स के पीछे, प्लॉट नं. 355, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
2. हेमा सिंह उर्फ प्रीत, उम्र 32 वर्ष, निवासी अहमद अली का किराये का मकान, राधिका नगर, मैत्री विहार गार्डन के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग; स्थायी पता अमरोहा, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब।
3. रूपेन्द्र जंघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी अनुभा रेसिडेंसी, प्लॉट नं. 19, जुनवानी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
4. रितिक सोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी राम नगर, शिव मंदिर के पास, उरला, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग।
5. दिनेन्द्र कुमार सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पोटिया कला, पुरानी बस्ती, वार्ड नं. 14, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
6. हेमंत सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वृंदा नगर, बोर्सी, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
7. अविनाश शर्मा उर्फ अभी, उम्र 32 वर्ष, निवासी मकान नं. बी/27, कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
8. आनंद कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, कन्या शाला स्कूल के सामने, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
9. अरुण पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष, निवासी स्मृति नगर चौक, फायर पान के पीछे, स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. 19 नग मोबाइल फोन, कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये।
2. ग्राहकों से प्राप्त 1,900/- रुपये नगद।
3. ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधी सामग्री।
4. आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज।

सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण से संबंधित सामग्री एवं दस्तावेज जप्त किए गए।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी स्पा सेंटर, होटल अथवा अन्य संस्थान में अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कानून के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें