Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: सर्प दंश पीड़िता को उतई शासकीय अस्पताल में समय पर इलाज नही मिलने पर 14 साल की निशा कुर्रे ने दम तोड़ा/सेकेंड ड्यूटी डॉक्टर की अनुपस्थिति में प्राथमिक इलाज भी नही मिल पाया

Jagbhan Yadav

Tue, Jun 11, 2024

दुर्ग : सर्प दंश पीड़िता को उतई शासकीय अस्पताल में समय पर इलाज नही मिलने पर 14 साल की निशा कुर्रे ने दम तोड़ा/सेकेंड ड्यूटी डॉक्टर की अनुपस्थिति में प्राथमिक इलाज भी नही मिल पाया

प्रदेश में सरकार बदली,चेहरे बदले पर अधिकारियों का आम जन के प्रति रवैया नहीं बदला

उतई (सतीश पारख) दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही उजागर हुई है ।कल संध्या लगभग ,सात बजे बोरीगारका की निशा कुर्रे को घर पर ही सांप ने काट दिया परिवार जन तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र उतई लेकर पहुंचे किंतु सेकंड शिफ्ट डॉक्टर अनुपस्थित होने से बोरीगारका की 14 साल की निशा कुर्रे को समय पर इलाज नही मिल पाया । उतई अस्पताल आने पर डॉक्टर की अनुपस्थिति और इलाज नहीं मिला और स्टाफ नर्सेस ने दुर्ग जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी,जिला चिकित्सालय पर स्थिति को देखते हुवे उसे इलाज हेतु मेकाहारा ले जाने की सलाह दी गई । अंततः परिवार जन द्वारा जान बचाने की कोशिश और रायपुर मेकाहारा की दूरी के चलते निजी चिकित्सालय शंकरा ले जाते जाते बच्ची ने रास्ते में दम तोड दिया।


उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक बार फिर लापरवाही उजागर हुई है ।समय पर अस्पताल नही पहुंचने और समय से पहले भाग जाने की शिकायतें आम हो चली है जिसकी ना ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ को परवाह है और ना स्थानीय व क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों को व्यवस्था में ईमानदारी और सुधार कर किसी को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा देने की चिंता जिसके चलते आज फिर एक बच्ची ने जान गंवा दी ।
प्रदेश में सरकार बदली,सत्ता में चेहरे बदले किंतु अधिकारियों का आम जन के प्रति रवैया नहीं बदला ।और इसी लापरवाही पूर्ण रवैया ने समय पर डॉक्टर की अनुपलब्धता के चलते एक चौदह वर्षीय बच्ची निशा कुर्रे की जान ले ली ।इस बच्ची की जान के लिए शायद कोई दोषी ना माना जाएगा किंतु इस घटना ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें