Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कुम्हारी के युवाओं ने : 145 किमी की डाक कांवड़ यात्रा 14 घंटे में की पूरी

Jagbhan Yadav

Wed, Aug 19, 2026

कुम्हारी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर कुम्हारी नगर की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना को लेकर श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के युवा मित्रों ने 16 अगस्त 2026 को कुम्हारी से भोरमदेव मंदिर तक लगभग 145 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा पूरी की। युवाओं ने करीब 14 घंटे में यह यात्रा पूर्ण कर भगवान महादेव का जलाभिषेक कर अपना संकल्प पूरा किया।

श्रद्धा और उत्साह से भरी इस डाक पासिंग कांवड़ यात्रा के माध्यम से युवाओं ने भगवान शिव से कुम्हारी नगर सहित क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की प्रार्थना की। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस पावन यात्रा को सफल बनाने में शुभ गोविंद भाई पटेल, राम नवीन भाई पटेल, देवेश हरसुख भाई पटेल, नमन नितेश भाई पटेल, पार्थ नवीन भाई पटेल, रोनक विजय भाई पटेल, अनंत घनश्याम पटेल, गोविंद भाई पटेल, मानव गन्देचाह एवं रोहित सांडेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

युवाओं ने कहा कि भगवान महादेव के प्रति आस्था और नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ शुरू की गई यह यात्रा उनके लिए आध्यात्मिक रूप से विशेष अनुभव रही। लगभग 145 किलोमीटर की दूरी को महज 14 घंटे में पूरा कर युवाओं ने अपनी श्रद्धा, संकल्प और उत्साह का परिचय दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें