Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: दुर्ग जिले में इस कांग्रेसी नेता के फार्म हाउस में मिला 500 पेटी शराब, 7 गिरफ्तार, कांग्रेसी नेता फरार

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 8, 2025

भिलाई। दुर्ग जिला पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांग्रेसी नेता के फार्म हाउस में छापा मारते हुए 500 पेटी शराब जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि निकाय चुनाव में बांटने के लिए शराब मंगवाया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिला के पाटन थाना क्षेत्र के फुंडा में पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। फुंडा के वर्मा फार्म हाउस में मध्यप्रदेश का शराब उतरा था। सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस और ACCU की टीम ने संयुक्त छापेमार कार्रवाई की है। पाटन पुलिस ने अवैध शराब को लेकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं जिस फार्म हाउस में अवैध शराब का जखीरा उतरा था, वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा की है। फिलहाल महेंद्र अभी फरार हो गया है। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात लगभग ढाई बजे फार्म हाउस में शराब उतर रहा था। उसी वक्त पुलिस ने छापेमारी की और फार्म हाउस से 500 पेटी शराब बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें