Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण : विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रीन डे का भव्य आयोजन किया गया

Jagbhan Yadav

Mon, Aug 10, 2026

द न्यूज़ इंडिया लाइव संवाददाता कुम्हारी । छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रीन डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जगभान यादव , अध्यक्ष, स्कूल समिति प्रेस क्लब,उपाध्यक्ष एवं हेड, आईना न्यूज़ अजय यादव , के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल श्रीमति रूखमणी पाचे ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती रुकमणी पाचे ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है तथा प्रत्येक विद्यार्थी को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, समूह गीत, भाषण, नृत्य तथा प्रभावशाली नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं दुर्गेश्वरी यादव ,लक्ष्मी सिन्हा ,मिस जागेश्वरी धीवर , श्रीमती रुक्मणी पाचे , मिस अंशु , श्रीमती राखी सुल्तान , तथा श्रीमती राज लक्ष्मी का सराहनीय योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अंत में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायी एवं संदेशपूर्ण रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें