Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दिल्ली ब्लास्ट के बाद दुर्ग जिले में लावारिस वाहनों की जांच शुरू, पब्ल : दिल्ली ब्लास्ट के बाद दुर्ग जिले में लावारिस वाहनों की जांच शुरू, पब्लिक प्लेस में खड़ी 65 गाडिय़ां हटाई गई

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 14, 2025

The News live @दुर्ग. After the Delhi blasts, investigation of abandoned vehicles started in Durg district देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद पूरे देश में लावारिस गाडिय़ों को लेकर पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले की यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अलर्ट पर जिलेभर में लावारिस और संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध गुुरूवार को जांच अभियान चलाया। लावारिस गाडिय़ों को हटाने की कार्रवाई की। राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खड़े कुल 65 लावारिस वाहनों को हटाकर संबंधित थानों को सुपुर्द किया गया।

बम डिस्पोजल टीम रही अभियान में शामिल

इस अभियान में बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, रिज़र्व पुलिस बल एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीमें सशक्त ऐप से प्राप्त सूचनाओं एवं क्षेत्रीय निरीक्षण के आधार पर वाहनों की जांच कर आवश्यक जप्ती और हटाने की कार्रवाई कर रही हैं। कई वाहन मालिकों ने स्वयं वाहन हटाए। मुख्य मार्ग एवं सार्वजनिक स्थानों पर खड़े कुल 50 वाहनों को मालिकों द्वारा स्वयं हटाया गया।

संयुक्त कार्रवाई में संदिग्ध वाहनों को के्रन से हटवाया

यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में चिन्हांकित संदिग्ध वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया। नेहरू नगर से कुम्हारी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रारंभ हुई कार्रवाई शहर के आंतरिक व सार्वजनिक स्थलों पर भी जिला पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा जारी है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए छह संयुक्त टीमों का गठन किया गया है।

ऑटो डीलर्स और गैराज को नोटिस

25 ऑटो डीलर दुकानों और 26 मरम्मत गैराज को सार्वजनिक स्थानों पर खड़े वाहनों को हटाने हेतु नोटिस जारी किए गए। नेहरू नगर से कुम्हारी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त की जा रही है। ताकि किसी भी संदिग्ध वाहन या गतिविधि की पहचान एवं तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस ने की अपील

दुर्ग यातायात पुलिस नागरिकों से अनुरोध करती है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन न छोड़े। किसी भी संदिग्ध वाहन या वस्तु की सूचना तुरंत 112 या निकटतम थाना / पुलिस नियंत्रण कक्ष/ यातायात नियंत्रण कक्ष को दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें