Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियंस ऐक्टू ‌का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में 24 से 26 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ .

Jagbhan Yadav

Sun, Mar 2, 2025

भिलाई ; ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियंस ऐक्टू ‌का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में 24 से 26 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ .24 फरवरी को खुले सत्र का आयोजन तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित किया गया. जिसमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संगठित और असंगठित कर्मचारियों के प्रतिनिधि 5000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया .खुले सत्र का उद्घाटन सीपीआई एमएल लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने किया.

खुले सत्र को केंद्रीय श्रम संगठनों इंटक,सीटू, एटक, एचएमएस,टीयूसीसी, यूटीयूसी और सेवा आदि संगठनों के नेताओं ने भी संबोधित किया . इसका समापन प्रतिनिधियों द्वारा भारत में मजदूरों व कर्मचारियों के संघर्ष , जातिवाद व साप्रंदायिकता के खिलाफ और संविधान की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के साथ हुआ.

छत्तीसगढ़ से 15 सदस्यों ने सम्मेलन में भागीदारी की. छत्तीसगढ़ से पांच सदस्यों को राष्ट्रीय परिषद में शामिल किया गया जिसमें दो महिला श्रमिक शामिल है. भीमराव बागड़े राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बृजेन्द्र तिवारी राष्ट्रीय सचिव बनाए गए.

सम्मेलन का प्रतिनिधि सत्र प्यारेलाल भवन,दिल्ली में संपन्न हुआ. सम्मेलन में 229 सदस्यों की राष्ट्रीय परिषद चुनी गई .राष्ट्रीय परिषद ने 75 सदस्य कार्यकारिणी और 37 सदस्य पदाधिकारी का चयन किया . परिषद ने वी. शंकर को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राजीव डिमिरी को महासचिव चुना.

सम्मेलन में ऐक्टू को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के हमले का मुकाबला करने और उन्हें हराने के लिए बड़े संघर्षों की तैयारी करने का संकल्प लिया गया.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें