भिलाई एक्सचेंज यार्ड में 2 नई लाइनें चालू : एवं दो अन्य लाइनों का इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण !
Jagbhan Yadav
Sun, Jun 28, 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की माल परिवहन क्षमता को मिला बड़ा बल ।
भिलाई :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल परिवहन अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के मार्गदर्शन में सिगनल एवं दूरसंचार प्रोजेक्ट यूनिट ने राइट्स (आरआईटीईएस) के सहयोग से भिलाई एक्सचेंज यार्ड में व्यापक सिगनलिंग एवं आधारभूत संरचना उन्नयन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस परियोजना के अंतर्गत यार्ड में दो नई लाइनें चालू की गई हैं एवं दो अन्य लाइनों को इंटरलॉक किया गया है , जिन्हें आधुनिक सिगनलिंग प्रणाली तथा ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) से पूर्णतः सुसज्जित किया गया है.


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन