Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: शरद पूर्णिमा में यश,खुशहाली,समृद्धि का अमृत बरसे-अशोक साहू

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 18, 2024

  • करेला में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

पाटन।ग्राम करेला में युवा जागरण समिति एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री/विधायक पाटन भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,रमन टिकरिहा सभापति जप,लेखनी वर्मा सरपंच,यादव राम सेन सेक्टर प्रभारी,छत्तर सिंह ठाकुर,गोकुल ठाकुर ने सिया रामचंद्र जी,मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,शांति,खुशहाली की मंगलकामना किए।
ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने करेला में कई दशकों से शरद पूर्णिमा महोत्सव आयोजन एक नया कीर्तिमान स्थापित किए है।

धार्मिक आयोजन में युवा पीढ़ी अपनी सहभागिता के साथ आध्यामिक शिक्षा,परंपरा,संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान दे।
महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला ने शरद पूर्णिमा की बधाई प्रेषित करते हुए पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन से शरद पूर्णिमा के दिन अमृत की प्राप्ति हुई।इस दिन खीर को रात्रि में घर के आंगन में रखकर रात्रि 12 बजे के बाद ग्रहण करने की परंपरा है।
सरपंच लेखनी वर्मा ने ग्राम विकास के लिए अनेकों योगदान देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शरद पूर्णिमा के पावन की बधाई प्रेषित किए।
इस अवसर पर बुधराम देशमुख,धन्नू कंवर,लक्ष्मीनारायण कंवर,रोहित साहू,मानक वर्मा,विजय बंछोर,अजीत देशमुख,परसादी कंवर,अशोक बंछोर,दौवा बंछोर,पारस यादव,प्रताप कंवर,मोंटी बंछोर,राजेंद्र वर्मा,झम्मन बंछोर,छनू यादव,योगेंद्र बंछोर,मन्नू यादव,जीतू कंवर,गोपी कंवर आयोजक समिति एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें