Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने दिए सुझाव

अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

 दुर्ग में प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट : एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न

Jagbhan Yadav

Fri, Aug 14, 2026

दुर्ग। दुर्ग जिला प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ जिले के विभिन्न निजी स्कूलों के संचालक एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने की, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान कक्षा 5वीं एवं 8वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में नीरज हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने संस्कृत कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली।

सम्मेलन में जिले के लगभग सभी प्रमुख निजी स्कूलों की सहभागिता रही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरीश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सनत देवांगन सहित एसोसिएशन की पूरी टीम की आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अतिथियों एवं उपस्थित स्कूल संचालकों ने एसोसिएशन की पूरी टीम को बधाई दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें