Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

चरौदा नगर निगम में हुआ एएचपी आवासो का आबंटन : महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष लाटरी पद्धति से हितग्राहियों को मिला उनके सपनो का घर

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 21, 2026

भिलाई-चरौदा नगर निगम में हुआ एएचपी आवासो का आबंटन महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष लाटरी पद्धति से हितग्राहियों को मिला उनके सपनो का घर
किराये के मकान में रहने वाले परिवारो के लिए भिलाई-3 चरौदा निगम द्वारा आज सोमवार दिनांक 20 अपैल 2026 को एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हुये प्रधानमंत्री आवास मोर-मकान मोर-आस का आबंटन किया गया। वार्ड क्र. 06 उमदा में लक्ष्मी मैरिज पैलेस जाने वाली रोड पर तालाब के किनारे निर्मित उमदा 87 एएचपी में से 23 आवासो को आबंटन करने लॉटरी पद्धति का इस्तेमाल किया गया। इन हितग्राहियों द्वारा 324600 रू. में मिलने वाले आवासो के लिए 10 प्रतिशत की राशि पूर्व से निगम कोष में जमा करा दी गई थी। आज यहा निर्धारण होने के उपरांत कि 87 आवासो मे से कौन से मकान इन 23 लोगो को प्राप्त होंगे के पश्चात एक माह के भीतर शेष 292140 रूपये प्रत्येक हितग्राही को निगम कोष में जमा करना होगा जिसके बाद उन्हे विधिवत आवासो का आधिपत्य प्राप्त होगा।
निगम सभागार में आज लॉटरी प्रक्रिया से आवास आबंटन के दौरान महापौर निर्मल कोसरे नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, एमआईसी सदस्य ईश्वर साहू, पार्षद श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें