Wednesday 5th of August 2026

ब्रेकिंग

SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा

नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व

पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

आउटलुक एवम इंडिया टुडे में रुंगटा डेंटल कॉलेज को : 2026 की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, सेंट्रल इंडिया का No 1 डेंटल कॉलेज बना

Jagbhan Yadav

Wed, Jul 29, 2026

भिलाई। रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च, भिलाई ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित Outlook मैगज़ीन द्वारा ICARE Ranking 2026 में संस्थान को देश के सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में 16वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च, भिलाई सेंट्रल इंडिया का एकमात्र डेंटल कॉलेज बन गया है, जिसे इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रैंकिंग में स्थान मिला है।

इसके अलावा इंडिया टुडे द्वारा भी रूंगटा डेंटल कॉलेज को सेंट्रल इंडिया के सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेजों में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

यह उपलब्धि संस्थान द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, अत्याधुनिक क्लिनिकल सुविधाओं तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान न केवल संस्थान बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

इतना ही नहीं, रूंगटा डेंटल कॉलेज छत्तीसगढ़ का पहला कॉलेज है जिसे NAAC द्वारा “A grade” ACCREDATION मिला है एवम पिछले कई सालो से आयुष यूनिवर्सिटी की बीडीएस एवम एमडीएस मेरिट सूचि में यंहा के स्टूडेंट्स ही टॉप १० में स्थान अर्जित करते है ।

इस अवसर पर कॉलेज के डीन डॉ. कार्तिक कृष्णा एम. ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, उत्कृष्ट क्लिनिकल प्रशिक्षण, अनुसंधान गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कॉलेज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

संस्थान के चेयरमैन श्री संजय रुंगटा जी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान के सभी फैकल्टीज , विद्यार्थियों, कर्मचारियों, पूर्व विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय दंत चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक क्लिनिकल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें