Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भिलाई छत्तीसगढ़ BJP नेता की हार्ट-अटैक से मौत.

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 3, 2024

भिलाई : कुछ दिन पहले खाने की थाली के साथ अपने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट भिलाई के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले भाजपा नेता गुरमीत सिंह उर्फ हनी (42 साल) ने डाली थी। शनिवार रात हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।

जब ये पोस्ट गुरमीत ने डाली थी तो कई लोगों ने इसे मजाक में लिया था। लेकिन 30 नवंबर की देर रात अटैक आने से हुई उनकी मौत ने सभी को चौंका दिया। जब उन्हें अटैक आया वो अपने घर पर अकेले थे। अगले दिन यानी रविवार को जब उनकी काम वाली बाई घर पहुंची। दरवाजा खटखटाया, पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद उसने पूरी जानकारी आसपास के लोगों को दी। पड़ोसियों ने बाहर खिड़की से देखा तो गुरमीत अंदर कमरे पर बेसुध पड़े थे। इसके बाद लोगों ने डॉक्टर को बुलाया। जांच में पता चला कि उनकी मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

बेटी हॉस्टल में रहकर करती थी पढ़ाई

गुरमीत की एक बेटी भी है। वो बाहर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। गुरमीत घर पर अकेले रहते थे। बेटी और उनके रिश्तेदारों को फोन पर सूचना दी गई। जिसके बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। गुरमीत की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं।

कांग्रेस में लंबे समय तक निभाई सक्रिय भूमिका

हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी गुरमीत सिंह उर्फ हनी लंबे समय तक कांग्रेस में भी सक्रिय थे। वो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव रह चुके थे। कुछ महीने पहले ही उन्होंने भाजपा प्रवेश किया था। क्षेत्र में जनप्रतिनिधि के रूप में गुरमीत सिंह काफी सक्रिय और युवाओं में लोकप्रिय थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें