Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने दिए सुझाव

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बाबा साहब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पर जुटे बौद्ध और अंबेडकरवादी<br>स्मृति में नील ध्वज झुकाया गया

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 7, 2023

बाबा साहब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पर जुटे बौद्ध और अंबेडकरवादी
स्मृति में नील ध्वज झुकाया गया

कुम्हारी।
भारतीय बौद्ध महासभा कुम्हारी के तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्र भारत में धम्मचक्र प्रवर्तन करने वाले संविधान के प्रमुख शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर क्षेत्र के बौद्ध अनुयाई और अंबेडकरवादी जुटे।

वार्ड क्रमांक 9, शिवनगर कुम्हारी में भारतीय बौद्ध महासभा की अध्यक्ष करूणा मेश्राम ने नील ध्वज फहराकर बाबा साहब की स्मृति में ससम्मान ध्वज आधा झुकाया गया। सुबह पंचशील बुद्ध विहार में पूजा, वंदना कर सामूहिक पंचशील ग्रहण किया गया। उपस्थित जन समुदाय ने बाबा साहब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर महासभा की अध्यक्ष उपासिका करूणा मेश्राम ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा -"भारत के वंचित किए गए बड़े समुदाय और शोषित समाज के अधिकार और सम्मान के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारी सामाजिक योद्धा बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं। संविधान में इस समुदाय को प्रतिनिधित्व देकर जो महान कार्य किया गया है, उसके लिए बाबा साहब अंबेडकर युगों-युगों तक याद किए जाएंगे।"

महापरिनिर्वाण दिवस पर अंत में श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें जन समुदाय द्वारा दो मिनट मौन धारण कर बाबा साहब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भा.बौ. महासभा के पदाधिकारियों सहित बौद्ध उपासक/उपासिकाएं और अंबेडकरवादी उपस्थित थे, जिसमें प्रमुख रूप से संरक्षक किशन बोरकर, इंन्द्रसेन मेश्राम, सुरेश वाहने, राजकुमार डोंगरे, दिगंबर टेंभेकर, दुर्गा वाहने, प्रतिमा कोचे, धर्मशीला नंदेश्वर, प्रेमलता डोंगरे, स्वर्णलता टेंभेकर, बारसा बाई, वंदना गायकवाड़, अन्नु शिवनकर, सुनिता साखरे, हरसीला साखरे, जोसना सहारे, पूजा रामटेके आदि शामिल हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें