Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’ : खेल मंत्री मांडविया

समारोह में प्रदान किए संत कबीर और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार

अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG Airport: भिलाई एयरपोर्ट फिर से चालू होने की उम्मीद, विमान हादसे के बाद कर दिया था बंद

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 7, 2024

CG Airport: भिलाई स्टील प्लांट के निजी उपयोग के लिए विकसित किया गया था। परन्तु 1998 में हुई एक विमान दुर्घटना के बाद से इसे बंद कर दिया गया और वर्तमान में इसका बुनियादी ढांचा जर्जर स्थिति में है।

CG Airport: सांसद विजय बघेल ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात की। उन्होंने भिलाई स्थित नंदिनी एयरपोर्ट को पुन: चालू तथा और विकसित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू भी मौजूद थे।

सांसद बघेल ने मंत्री को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नंदिनी एयरपोर्ट को भिलाई एयरपोर्ट भी कहा जाता है। यह भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड सेल के स्वामित्व में है। वर्तमान में बंद स्थिति में है। यह एयरपोर्ट मूलत: भिलाई स्टील प्लांट के निजी उपयोग के लिए विकसित किया गया था। परन्तु 1998 में हुई एक विमान दुर्घटना के बाद से इसे बंद कर दिया गया और वर्तमान में इसका बुनियादी ढांचा जर्जर स्थिति में है।

सैकड़ों एकड़ खाली भूमि इसके विस्तार के लिए उपयोगी है। भिलाई क्षेत्र के विकास में एयरपोर्ट की भूमिका औद्योगिक और आर्थिक महत्व का है। इस कदम से न केवल भिलाई बल्कि दुर्ग राजनांदगांव बेमेतरा कबीरधाम और अन्य आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। सांसद ने बताया कि इस विकास कार्य के लिए राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री ने आश्वासन दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें