Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG News- जीवनदायिनी बनी मौत की धारा : शिवनाथ नदी में फिर हुआ हादसा, दो दिन में दो युवकों की डूबकर मौत….

Jagbhan Yadav

Sun, Aug 10, 2025

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में लगातार शिवनाथ नदी में हादसों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, इसी कड़ी में दुर्ग जिले की जीवनदायिनी नदी माने जाने वाली शिवनाथ नदी में लगातार पिछले दो दिनों में हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. इन घटनाओं में दो युवकों की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई.हाल ही में नदी के जलस्तर में कमी आई है, जिससे लोग नदी में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं यही हादसों की वजह बनकर सामने आ रहा है.

बता दें कि पहली घटना सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम सिरसा में घटी. यहां समोदा निवासी साहिल देशमुख अपने दोस्तों के साथ शिवनाथ नदी में नहाने गया था. नदी में अचानक तेज बहाव आने से साहिल उसका सामना नहीं कर सका और बहकर नदी में डूब गया. साहिल की डूबने की सूचना मिलते ही दुर्ग SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कुछ समय बाद, टीम ने साहिल का शव नदी से बाहर निकाला. साहिल की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

दूसरी घटना महमरा एनीकेट में घटी, जहां 35 साल का प्रशांत सोनी भी नदी में नहाने गया था. तेज बहाव के कारण वह भी नदी में डूब गया. घटना के बाद, उसके परिवार में गहरा शोक छा गया. एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद प्रशांत का शव नदी से बाहर निकाला. यह भी एक दिल दहला देने वाली घटना बनकर सामने आई.

इन दोनों घटनाओं का मुख्य कारण हाल की बारिश के रुकने से नदी का जलस्तर कम होना है. जब जलस्तर घटता है, तो लोग नदी में नहाने पहुंचते हैं, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी की स्थिति का अनुमान नहीं लगा पाते. इसके कारण दुर्घटनाएं घट रही हैं. प्रशासन की जिम्मेदारी है कि नदी के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और ऐसे स्थानों पर नहाने से बचने की अपील की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों. साथ ही, जागरूक करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं. इसके साथ ही बारिश का मौसम खत्म नहीं हुआ है पानी का तेज बहाव किसी भी वक्त आ सकता है. वहीं लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है कभी-कभी लोग मौज-मस्ती के चलते गहरे पानी में जाते हैं और हादसों में अपनी जान गवां बैठते हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें