Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ऑनलाइन ठगी : ‘टास्क पूरा करो, पैसा कमाओ’ स्कैम से 8 लाख रुपये ठगे गए

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 27, 2026

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम और निवेश के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के निवासी रवि कुमार को 27 दिसंबर 2025 को टेलीग्राम के माध्यम से एक वर्क फ्रॉम होम का मैसेज मिला। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें व्हाट्सएप और फिर टेलीग्राम चैनल 5123 वर्क एंड लाईफ (स्पेशलिटी रेस्टोरेंट लिमिटेड) से जोड़ा गया। आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर अधिक मुनाफा देने का झांसा दिया।

भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने दो बार छोटे-छोटे भुगतान रवि के खाते में भेजे। इसके बाद, उन्हें 10 हजार रुपए निवेश करने पर 50 प्रतिशत लाभ का लालच दिया गया। धीरे-धीरे निवेश की राशि बढ़ाई गई; कभी 46 हजार तो कभी 1,02,350 रुपए ‘स्पेशल टास्क’ और आठ गुना कमिशन के नाम पर जमा करवाए गए।

आरोपियों ने गोल्ड गिरवी रखकर भी राशि जुटाने का दबाव बनाया। 31 दिसंबर 2025 तक ‘स्पेशल डिश’ के नाम पर 2,53,850 रुपए और जनवरी 2026 में 4 लाख रुपए जमा कराए गए। जब पीड़ित ने मुनाफा सहित राशि निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने क्रेडिट स्कोर सुधार के नाम पर 4 लाख रुपए और मांग लिए। इस दौरान फोन बंद मिलने लगे और केवल मैसेज के जरिए पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया।

25 जनवरी को पीड़ित ने भिलाई नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि यह मामला संगठित ऑनलाइन ठगी से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब जिन बैंक खातों में राशि ट्रांसफर हुई, उनका पता लगा रही है। साथ ही टेलीग्राम चैनल, व्हाट्सएप नंबर और यूपीआई आईडी की तकनीकी जांच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें