Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अमृत संवाद में रखी मांग : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अमृत संवाद में रखी मांग

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 26, 2025

पावर हाउस स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने पर जोर, दुर्ग से नई रेल सेवाओं की संभावनाओं पर चर्चा

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रदेश महामंत्री अजय भसीन और भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र के नेतृत्व में पावर हाउस स्टेशन के रेलवे सलाहकार समिति सदस्य सुनील मिश्रा और उनकी टीम के साथ रेलवे अधिकारी शेषमणी पाण्डेय को ‘अमृत संवाद’ कार्यक्रम के तहत एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी कुमार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही पत्र के माध्यम से भिलाई के रेल यात्रियों की प्रमुख मांगों को विस्तार से रखा गया।

सुनील मिश्रा ने बताया कि पावर हाउस स्टेशन एक ओर टाउनशिप और दूसरी ओर भिलाई के प्रमुख बाजार से जुड़ा हुआ है। यदि रेलवे रेलब्रिज के माध्यम से इन दोनों क्षेत्रों को जोड़ देता है, तो आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस का स्टॉपेज पावर हाउस में देने, गरीब रथ एक्सप्रेस को दुर्ग से संचालित करने तथा बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस को दुर्ग से चलाने की मांग रखी गई। इन व्यवस्थाओं से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को यात्रा में काफी राहत मिलेगी।

मिश्रा ने बताया कि दुर्ग से गया, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए नई रेल सेवाओं की संभावना पर भी रेलवे अधिकारियों से चर्चा की गई। पावर हाउस स्टेशन को हरा-भरा और आकर्षक बनाने, यात्रियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, दिव्यांग जनों के लिए विशेष प्रावधान सुनिश्चित करने और वरिष्ठ नागरिकों के लिए वाहन सुविधा की भी मांग की गई।

साथ ही स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर चेम्बर के पवन जिंदल, शिवराज शर्मा, चिन्ना राव, मनोहर कृष्णानी, रितेश अग्रवाल, अखिलेश सिंह, अखराज ओस्तवाल और भूषण अदलखा उपस्थित रहे।

Tags :

chhattisgarhHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news

chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindi news india Raipur Today latest news Today news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें