Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कलेक्टर अभिजीत सिंह ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश, 30 जुलाई को मुरमुंदा में होगा शिविर

Jagbhan Yadav

Fri, Jul 25, 2025

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बुधवार को समय-सीमा की बैठक आयोजित कर विभागवार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों और लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए और 30 जुलाई को मुरमुंदा में शिविर लगाकर ग्रामीणजनों को उनके आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी दी जाए।

ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आगे से समस्त नयी फाइले ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएं। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना को लेकर उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की जाए और उनके आधार नंबर तथा बैंक खाता विवरण पहले से एकत्र कर लिए जाएं।

ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को तैयारी रखने को कहा गया ताकि पोर्टल खुलते ही पंजीयन की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जा सके। रजत जयंती वर्ष के आयोजनों को लेकर कलेक्टर ने सभी विभागों को कार्ययोजना तैयार करने और कार्यक्रमों में नवाचार के साथ अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत नगरीय निकायों में अनुपचारित जल प्रबंधन के लिए परियोजना प्रस्ताव जल्द तैयार करने को कहा गया।

उन्होंने 400 केव्ही डबल सर्किट पावरग्रिड रायपुर-पुल-धमतरी ट्रांसमिशन लाइन के अंतर्गत प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी से विद्यार्थियों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र बनाकर विद्यालयों में वितरण की योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त प्रकरणों को संबंधित तहसीलों को शीघ्र भेजा जाए ताकि सत्यापन कर प्रमाण पत्र तैयार किए जा सकें। इसके अलावा स्कूलों में शिविर लगाकर विद्यार्थियों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट करने को भी कहा गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सिकलिंग जांच की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए गए। वहीं श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 6 अगस्त से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। जिला साक्षरता अधिकारी को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सहायक कलेक्टर अभिजीत बबन पठारे, एडीएम विरेन्द्र सिंह, नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुमीत अग्रवाल, नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा आयुक्त दशरथ राजपूत, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, सिल्ली थॉमस एवं लता उर्वशा, एसडीएम सोनल डेविड, महेश राजपूत एवं हितेश पिस्दा, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें