Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का 10 जनवरी को दुर्ग जिला प्रवास पर, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 9, 2025

दुर्ग। भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शिवराज सिंह चौहान 10 जनवरी 2025 को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान श्री चौहान ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर मकान मोर अधिकार कार्यक्रम और ग्राम खपरी में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान 10 जनवरी को प्रातः 8.45 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम नगपुरा हेलीपेड स्थल पहुंचेंगे।

श्री चौहान दोपहर 12.05 बजे कार द्वारा हेलीपेड स्थल से जैन मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.10 बजे मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। कृषि मंत्री श्री चौहान दोपहर 12.30 बजे जैन मंदिर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे आत्मानंद स्कूल नगपुरा पहुंचेंगे और अपरान्ह 01.55 बजे तक प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कृषि मंत्री श्री चौहान कार्यक्रम पश्चात् अपरान्ह 02 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नगपुरा पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 02.35 बजे प्रस्थान कर 02.55 बजे हेलीपेड नगपुरा पहुंचेंगे और हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 03.05 बजे मिनी स्टेडियम कुम्हारी पहुंचेंगे। वे यहां पर आयोजित किसान मेला कार्यक्रम में अपरान्ह 04.15 बजे तक शामिल होंगे। कृषि मंत्री श्री चौहान कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 04.25 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने नगपुरा पहुंच कर कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम हेतु नियुक्त सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर समय पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व कर लेने के निर्देशित किया।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने विश्राम गृह नगपुरा, हेलीपैड स्थल और पार्श्वनाथ मंदिर का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को उक्त स्थलों पर समुचित प्रबंध कर लेने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत सीईओ बी.के. दुबे, एएसपी अभिषेक झा और सुखनंदन राठौर, अपर कलेक्टर मुकेश रावटे, एसडीएम एच.एस. मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, तहसीलदार प्रफुल गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें