Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: नारधा पंचायत में आर्थिक अनियमितता की जांच और कार्रवाई के लिए हुई शिकायत।

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 1, 2025

नारधा पंचायत में आर्थिक अनियमितता की जांच और कार्रवाई के लिए हुई शिकायत।

धमधा। धमधा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नारधा में भारी आर्थिक अनियमितता,सरकारी पैसों का गबन ,भ्रष्टाचार के मामले को लेकर जनपद पंचायत सीईओ किरण कुमार कौशिक के कार्यालय में लिखित शिकायत 21 /2 /2025 को की गई है। आवेदक ने बताया कि नारधा पंचायत में फर्जी बिल वाउचर, फर्जी मास्टर रोल ,फर्जी हस्ताक्षर, तथा कागजों में ही विकास कार्यों को दर्शाकर लाखों रुपए का गबन कर लिया गया है। ‌

सूचना का अधिकार के तहत दस्तावेज निकाल कर जब जमीनी स्तर पर मिलान तथा ग्ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो पूरा मामला भ्रष्टाचार का निकला। जिससे ग्रामीणों में भी खासा आक्रोश है ।आवेदक ने अपनी शिकायत में सीईओ को 15 दिवस के भीतर जांच और कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया है। साथ ही जांच आवेदक के समक्ष करने की भी बात कही गई है ।शिकायतकर्ता ने बताया कि आरटीआई से निकले दस्तावेज और जमीनी स्तर पर मिलान करने पर भ्रष्टाचार पूरी तरीके से साबित हो चुका है ऐसे में यदि गलत जांच कर सरकारी पैसों का गबन करने वालों को बचाने की कोशिश की जाएगी तो आगे उच्च स्तर के अधिकारियों से जांच और कार्रवाई के लिए शिकायत की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें