Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का जेवरा सिरसा में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Jagbhan Yadav

Sun, Apr 27, 2025

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का जेवरा सिरसा में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

दुर्ग । कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त दुर्ग (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर का जेवरा सिरसा में प्रथम आगमन पर जेवरा सिरसा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला व गुलदस्ता भेंट किया।


इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जेवरा सिरसा के अध्यक्ष अशोक साहू सहित कांग्रेस के नेतागण, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जेवरा सिरसा पहुचें जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों और शासन की विफलाताओ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यकर्ताओं के हित में काम करने का वचन दिया। श्री ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि कांग्रेस को आने वाले चुनावों में और भी बड़ी सफलता मिल सके।

उनके स्वागत समारोह में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। श्री ठाकुर ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी किया। जेवरा सिरसा में ब्लाक में आज कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर जी के द्वारा पार्टी के कांग्रेस पार्टी सम्मानित वरिष्ठ नेतागण सम्मानित कॉंग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कॉंग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एवं कॉंग्रेस पार्टी के रीति नीति के बारे मे अवगत करा पुनः छत्तीसगढ़ में कॉंग्रेस पार्टी को जिताने के लिए संकल्प लिये ।
इस दौरान मुख्य रूप से जेवरा सिरसा ब्लॉक कॉंग्रेस के अध्यक्ष अशोक साहू जी, जगदीश मार्कण्डेय, राधेश्याम यादव, प्रशांत गौतम , मोहित साहू, टुन्ना लाल देशमुख, उमेश साहू, रज्जाक खान, विक्रांत अग्रवाल जी, पप्पी, भूपेंद्र टण्डन, अतुल ताम्रकार, रवि ताम्रकार, परशु राम जी, हरीश ठाकुर सहित कॉंग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में मौजूद थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें