Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

अग्रवाल

छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

प्रमुख चौराहों और सामुदायिक भवनों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा : शर्मा

राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू करने को लेकर कांग्रेसियों ने बिजली ऑफिस : बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू करने को लेकर कांग्रेसियों ने बिजली ऑफिस में जड़ा ताला, बिल की प्रति भी जलाई

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 9, 2025

बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू करने को लेकर कांग्रेसियों ने बिजली ऑफिस में जड़ा ताला, बिल की प्रति भी जलाई

भिलाई 03। बिजली बिल की दर कम करने व पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू करने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल के द्वारा बुधवार को बिजली ऑफिस भिलाई 03 का घेराव कर, बिजली ऑफिस में सांकेतिक ताला लगाया गया साथ ही बिजली बिल की प्रतियों को कार्यालय के सामने जलाया गया। इस दौरान पुलिस भी मुस्तैद रही, बिजली कार्यालय में ताला बंद करने के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर झूमाझपटी हुई। इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार और असिस्टेंट इंजीनियर को सौंपा है। जिसमें कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर दी गई है, यह राज्य भाजपा सरकार की प्रायोजित लूट है। बढ़े हुए बिजली बिल भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण छत्तीसगढ़ की जनता का महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। सरकार प्रत्येक परिवार से 4000 से 5000 रु. बिजली बिल के नाम पर वसूल रही है।

कांग्रेस सरकार के समय से वर्तमान भाजपा सरकार के राज में हर उपभोक्ता का औसतन बिजली बिल दुगुना हो गया है। कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हॉफ योजना शुरू किया था, जिसका लाभ प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था। राज्य की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के साथ बिजली बिल के नाम पर अन्याय कर रही है। राज्यपाल से निवेदन कि हुआ उक्त मामले में हस्तक्षेप कर बिजली की दरों को कम करने व बिजली 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना पुनः लागू करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्ग (ग्रामीण) राकेश ठाकुर, महापौर निर्मल कोसरे, सुजीत बघेल, पार्षद मनीष वर्मा, वेंकट रमना, डे साहब वर्मा, राम सूर्यवंशी, नजरूल इस्लाम, बीएन राजू, आनंद टेंभुरकर सहित महिला एवं अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Tags :

chhattisgarh Hindi news india Raipur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें