Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से - डा. रमन

अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर मैराथन तक होंगे कार्यक्रम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दुर्ग में धर्मांतरण विवाद फटा: : दुर्ग में धर्मांतरण विवाद फटा: प्रार्थना सभा को लेकर दो समुदायों में भिड़ंत, पुलिस का फ्लैग मार्च

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 23, 2025

सूर्य नगर, नेवई थाना क्षेत्र में प्रार्थना सभा को लेकर उत्पन्न विवाद पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

दुर्ग जिले के सूर्य नगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक घर में आयोजित सामूहिक प्रार्थना सभा को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों सहित, तैनात किया गया।

इस दौरान विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा प्रार्थना सभा को लेकर आपत्ति एवं धर्मांतरण के आरोप लगाए गए, वहीं ईसाई समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रार्थना सभा की पूर्व सूचना प्रशासन को दी गई थी और किसी प्रकार के दबाव या जबरन धर्म परिवर्तन का मामला नहीं है।

पुलिस द्वारा प्रार्थना सभा में उपस्थित सभी व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए हैं। साथ ही दोनों पक्षों को शांत रहने, कानून का पालन करने तथा विवाद को न बढ़ाने की समझाइश दी गई।

एसडीएम एवं बीएसपी प्रबंधन द्वारा भी मामले की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, जबरन धर्म परिवर्तन, या असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे शांति बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें