Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बारहवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

Jagbhan Yadav

Sun, Jun 21, 2026

दुर्ग। बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा सांसद  विजय बघेल ने की।
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम प्रकाश पाण्डेय, विधायक  रिंकेश सेन, महापौर अल्का वाघमारे, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिला कलेक्टर  अभिजीत सिंह, आयुक्त सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारत की योग परंपरा को पूरे विश्व में पहचान दिलाने के लिए भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्ताव रखा, जिसे 177 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ। तभी से 21 जून 2015 से विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपने परिवार के साथ नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी को बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग भारत के कण-कण में समाहित है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और जीवन को उत्सवमय बनाने का माध्यम है। योग को हमें अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें