Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई -3 में डॉ. खूबचंद बघेल पुण्यतिथि का आयोजन किया गया।

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 22, 2025

डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई -3 में डॉ. खूबचंद बघेल पुण्यतिथि का आयोजन किया गया।

भिलाई। डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई -3 में डॉ. खूबचंद बघेल पुण्यतिथि का आयोजन किया गया इस कार्यकम का प्रारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अश्विनी महाजन द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य ने अपने उदबोधन में कहा कि डॉ.खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ की स्वाभिमान को जगाने और संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। डॉ. बघेल छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। उनकी गिनती छत्तीसगढ़ के प्रथम पंक्ति के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में होती है

और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए पहली आवाज एवं छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम स्वप्नदृष्टा थे। समाज मे जहां भी शोषण, अत्याचार हुए डॉ. साहब ने विरोध किया और उन्होंने सदैव समाज के किसी भी वर्ग पर होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।


इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षिणिक स्टाफ द्वारा छात्र छात्राओ को डॉ बघेल उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती उमा आडिल ने किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के समस्त स्टाफ के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें