Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: दुर्ग संभागायुक्त और कलेक्टर ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन

Jagbhan Yadav

Wed, Sep 11, 2024

दुर्ग। संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में आज बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने शिवनाथ नदी के किनारे पुलगांव राहत कैम्प में बाढ़ पीड़ित लोगों से चर्चा की। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर द्वारा पूछने पर ग्रामवासियों ने बताया कि सुबह पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण घरों में पानी घुसने लगा।

नगर निगम के अधिकारी ने कोसरिया यादव समाज के माध्यम से संचालित यादव भवन में आश्रय दिलवाया है। नगर निगम आयुक्त ने उनके रहने की व्यवस्था के साथ भोजन व नास्ते की भी व्यवस्था कराई। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के पीड़ित ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थान में लाया गया है।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अनुविभागीय अधिकारी हरवंश सिंह मिरी को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में निगरानी रखने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने और भोजन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं आदि का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने कहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिले के ग्राम पंचायत भरदा का भी भ्रमण कर ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी। ग्रामवासियों को सुरक्षित रहने के साथ किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन को सुचित करने एवं प्रशासन द्वारा हर संभंव सहायता का आश्वासन दिया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम दुर्ग लोकेश चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें